सेरेंगदा गोलीकांड की बरसी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, सांसद जोबा माझी हुईं शामिल

Sonu Kumar Singh
2 Min Read

झारखंड की वीर भूमि कोल्हान के इतिहास में दर्ज सेरेंगदा (सेरेंगसिया)

गोलीकांड की बरसी पर बुधवार को शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। टोंटो प्रखंड के सेरेंगदा स्थित शहीद स्मारक स्थल पर आयोजित शहीद दिवस समारोह में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं और शहीदों के स्मारक पर शीश नवाकर पुष्प अर्पित किए।

आपको बता दें कि यह गोलीकांड 1837 के महान कोल विद्रोह से जुड़ा है। इतिहास के अनुसार 1837 में सेरेंगसिया घाटी में हो जनजाति के वीर योद्धा पोटो हो और उनके 26 साथियों ने अंग्रेजी हुकूमत की बड़ी फौज को तीर-धनुष और पारंपरिक हथियारों से धूल चटा दी थी। इस युद्ध में अंग्रेजों के 100 से ज्यादा सैनिक मारे गए थे।

बाद में अंग्रेजों ने पोटो हो सहित सभी वीरों को गिरफ्तार कर फांसी दे दी थी। उन्हीं शहीदों की याद में हर साल 2 फरवरी को सेरेंगसिया घाटी में शहीद मेला लगता है।

समारोह में सांसद जोबा माझी ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए हमारे पूर्वजों ने जो बलिदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह धरती हमेशा वीरों और शहीदों की धरती रही है।

इस अवसर पर झामुमो के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी हर साल इस समारोह में शामिल होते रहे हैं और उन्होंने भी सेरेंगसिया शहीदों को नमन किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *